MS Dhoni Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं.
Read more: पीसीएस ऑफिसर(PCS Officer) ज्योति मौर्या केस
Mahendra Singh Dhoni Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) कल यानी 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे. भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले धोनी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. धोनी के जन्मदिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं. इस बार भी फैंस धोनी के बर्थडे में कोई कमी नहीं छोड़ना चहा रहे हैं. 42वें जन्मदिन के लिए धोनी को आंध्र प्रदेश के फैंस की ओर से एक बेहद ही खास तोहफा मिला. आंध्र प्रदेश में फैंस ने धोनी का सबसे बड़ा कटआउट लगाया है. इस कटआउट की लंबाई 77 फीट बताई जा रही है. वहीं सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह पूरी दुनिया में किसी भी क्रिकेटर का सबसे बड़ा कटआउट है. इस कटआउट की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है.
आज जिस रूप में धोनी की पहचान है, उसकी शुुरुआत वैसे तो 2007 में उनकी कप्तानी से मानी जा सकती है लेकिन क्रिकेट जगत पर उनका प्रभाव 2003 के आस-पास ही दिखना शुरू हो गया था, जब उन्होंने इंडिया ए की ओर से केन्या में 362 रन बनाकर एक टूर्नामेंट में आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में छाप छोड़ी. ये वो दौर था जब टीम इंडिया एक अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए तरस रही थी.
धोनी पर जाकर ये तलाश रुकी. शुरुआत हालांकि, जिस तरह हुई थी, उससे अंदाजा नहीं था कि अगले 10 साल में वह भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे. दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में वह गेंद खेले बिना ही 0 पर रन आउट हो गए थे. इसके बावजूद उन्हें मौके मिले और 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे में 148 रनों की विस्फोटक पारी से ये सही साबित हुआ.
इसके बाद तो धोनी की पहचान एक धुआंधार विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में बन गई, जो अपने हैलीकॉप्टर शॉट के अलावा हेयरस्टाइल के लिए भी हिट हो गया.
