PCS Officer- महिला पीसीएस ऑफिसर पर पति का आरोप, कहा- ' कमांडेंट के साथ है ....

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (UP) में पीसीएस ऑफिसर (pcs officer)ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके पति ने उनका वाट्सऐप हैक करके उनके सभी चैट वायरल किए हैं. वो मुझसे 50 लाख रुपये और घर की मांग कर रहे हैं. उस वजह से मैंने उनके खिलाफ प्रयागराज में मुकदमा दर्ज करवाया है. मैं उनसे तलाक चाहती हूं. पीसीएस ज्योति मौर्य बरेली के सेमेखेड़ा स्थित शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं.
PCS Officer


READ MORE:

पीसीएस ज्योति मौर्य की शादी अलोक मौर्य के साथ 10 साल पहले हुई थी. ज्योति मौर्य का आरोप है, "आलोक मौर्य ने बताया था कि वो ग्राम पंचायत अधिकारी है लेकिन वो एक सफाई कर्मचारी थे. इसके बाद मैं अब आलोक मौर्य से तलाक ले रही हूं." वहीं आलोक मौर्य ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य उनकी हत्या करवाना चाहती है. इसकी शिकायत उन्होंने प्रयागराज में थाने में की है.

कमांडेंट के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप:-

पति आलोक मौर्य का आरोप है कि उनकी पत्नी का अवैध संबंध गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात मनीष दुबे से है. उसका कहना है कि फरवरी महीने में उनकी पत्नी के सरकारी आवास पर उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. जिसके बाद से ही उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसके जान के दुश्मन बने हुए हैं. पति का आरोप है कि पत्नी फोन पर उसे तलाक देने के लिए धमका रही है और जान से मारने की धमकी दे रही है.


FAQ

Ques-1 एसडीएम ज्योति मौर्य कौन है?

Ans:एसडीएम ज्योति मौर्य कौन है?
यूपी के बरेली में प्रांतीय सिविल सेवा अधिकारी , एसडीएम ज्योति मौर्य ने अपने पति आलोक मौर्य द्वारा धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच एसडीएम का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने पति को गाली देते हुए सुनी जा सकती हैं
Worldwideexpres

On this channel, you’ll find study vlogs, tips, reviews, quizzes, travel,science and technology and more.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने